पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिल्पी नेहा तिर्की ने सोनू के निधन को कांग्रेस परिवार और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया

पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदीब्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भी सभा को संबोधित करते हुए सुदीब्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों और उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रांची: बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में आज मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदीब्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भी शोक सभा को संबोधित करते हुए दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों और उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का असमय हम सभी के बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। वे केवल एक जनप्रतिनिधि और कैबिनेट के साथी ही नहीं थे, बल्कि एक संवेदनशील इंसान, सहज व्यक्तित्व और मार्गदर्शक के रूप में हम सभी के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सोनू जी का जाना कांग्रेस परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और साथियों के प्रति आत्मीय व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प

मंत्री ने कहा, “इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा

श्रद्धांजलि सभा में बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, उप प्रमुख मोद्दशिर हक, मजकुर सिद्दीकी, नवल सिंह, देवनीश तिग्गा, बेरोनिका कच्छप, शमीम अख्तर, मांगा उरांव, रमेश महली, इस्तियाक, जयंत बारला, सुदामा महली, अबूमाज़, परवेज आलम, सुका उरांव, आबिद अंसारी, सेरोफिना मिंज, मनकू कुजूर, दिनेश राम, फ़हीम हक़, पंचू मिंज, मीर मुस्लिम एवं मंच-मोर्चा के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और सभी ने नम आंखों से दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू को याद किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान