Koderma News: डोमचांच में 7 किमी पुरुष मैराथन का आयोजन, बनारस के रोहन कुमार रहे प्रथम
‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम पर हुआ मैराथन का आयोजन
डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 7 किलोमीटर पुरुष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। समाजसेवी संजय मेहता के पुत्र अंशु मेहता के नेतृत्व में ‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड समेत पांच राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। बनारस के रोहन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। जमशेदपुर के अर्जुन टुड्डू दूसरे और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के राजकुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को नगद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कोडरमा: डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में समाजसेवी संजय मेहता के पुत्र अंशु मेहता के नेतृत्व में 7 किलोमीटर पुरुष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर थीम पर आयोजित इस मैराथन में झारखंड के अलावा पांच राज्यों से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बनारस के रोहन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जमशेदपुर के अर्जुन टुड्डू ने द्वितीय तथा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी राजकुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों की ओर से विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहन कुमार को 15 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे अर्जुन टुड्डू को 10 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकुमार को 5 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा कई अन्य प्रतिभागियों को भी एक-एक हजार रुपये एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts
Latest News



