Giridih News: उपायुक्त ने कस्तूरबा विद्यालय की सुरक्षा, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन और स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि छात्राओं की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं और पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








