Koderma News: स्थानीय समस्याओं और मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर भाजपा नगर मंडल डोमचांच की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय रोड जाम धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्बुलेंस, स्कूल बस और कांवरिया वाहनों को जाम से पूरी तरह मुक्त रखा।
कोडरमा: भाजपा नगर मंडल डोमचांच की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय रोड जाम धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध जताया।प्रदर्शन के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस, स्कूल बस एवं कांवरिया वाहनों को जाम से मुक्त रखा, ताकि मरीजों, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रोड जाम के दौरान मौके पर डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता, प्रभाकर लाल रावत, महेश भारती, मिथलेश गोस्वामी, सुदेश मोदी, मुकेश राम, कुलदीप राम आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी रही।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







