Sahibganj News: NH-80 पर अतिक्रमण से परेशानी, सड़क पर सुखाया जा रहा पटसन

महाराजपुर, सुखसेना, बुधबरिया, टपुआ और कन्हैयास्थान क्षेत्र में सड़क पर फैलाया जा रहा पटसन

Sahibganj News: NH-80 पर अतिक्रमण से परेशानी, सड़क पर सुखाया जा रहा पटसन
साहिबगंज में NH-80 पर सड़क किनारे और सड़क के हिस्से में पटसन सुखाए जाने से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा बढ़ गया है।

साहिबगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर अतिक्रमण और सड़क पर पटसन सुखाने की समस्या बढ़ती जा रही है। महाराजपुर, सुखसेना, बुधबरिया, टपुआ, कन्हैयास्थान और आसपास के क्षेत्रों में किसान पटसन के रेशे सुखाने के लिए सड़क के किनारे और कई जगह सड़क पर ही पटसन फैला रहे हैं।

साहिबगंज:  राष्ट्रीय राजमार्ग- 80 पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराजपुर, सुखसेना, बुधबरिया, टपुआ, कन्हैयास्थान, और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसी मुख्य सड़क पर पटसन सुखा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

स्थानीय किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र में पटुवा यानी पटसन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। फसल काटने के बाद पटसन को पहले पानी में सड़ाया जाता है। इसके बाद निकलने वाले रेशों को सुखाने के लिए किसान राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे और बीच सड़क पर ही फैला देते हैं। इसी रेशे से आगे चलकर जूट की बोरियां व अन्य समग्री तैयार की जाती हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा हैं।
 

Jharkhand Govt Ad
ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क पर पटसन फैले होने के कारण दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं और तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। शाम और रात के समय बिना किसी निशान के फैले पटसन के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। एक बाइक चालक ने बताया कि सड़क पर पटसन की वजह से गाड़ी स्किड करती है। कई बार बाल-बाल बचे हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

लोगों का कहना है कि पटसन सुखाना किसानों की मजबूरी है, लेकिन इसके लिए प्रशासन को खाली सरकारी जमीन या सुखाने के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने चाहिए। इससे किसानों का काम भी हो जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल

फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर फैले पटसन के कारण जाम और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Sahibganj News: झारखंड मजदूर संघ (प्र.) का साहिबगंज जिला कार्यालय होगा शुरू, श्रमिकों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर  Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई
Hazaribagh News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी आंदोलन के समर्थन में भाजपा का झारखंड बंद रहा सफल
JPSC विवाद: दुमका में झारखंड बंद का असर, भाजपा ने JPSC-JSSC जांच और छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
Koderma News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने महिलाओं को योग अपनाने के लिए किया प्रेरित
जेपीएससी आंदोलन में पुलिसिया बर्बरता के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी जिम्मेदार: आदित्य साहू
Pakur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी
JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का प्रदर्शन, पाकुड़िया के सिद्धू-कान्हू मोड़ पर चक्का जाम
Jharkhand Vidhansabha: बरही में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत? विधायक मनोज यादव ने उठाई देवचंदा मोड़-गौरियाकर्मा बाईपास की मांग