Sahibganj News: झारखंड मजदूर संघ (प्र.) का साहिबगंज जिला कार्यालय होगा शुरू, श्रमिकों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति

12 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे लोहंडा स्थित नए जिला कार्यालय में होगा उद्घाटन कार्यक्रम।

 Sahibganj News: झारखंड मजदूर संघ (प्र.) का साहिबगंज जिला कार्यालय होगा शुरू, श्रमिकों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति
साहिबगंज में 12 अगस्त को झारखंड मजदूर संघ (प्र.) के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

साहिबगंज में श्रमिकों के हितों को लेकर काम करने वाले झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का जिला कार्यालय 12 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। संघ की जिला कमेटी की ओर से सुबह 11 बजे साहिबगंज-बोरियो मुख्य मार्ग पर लोहंडा स्थित भारत पेट्रोल पंप के नजदीक नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

साहिबगंज:  श्रमिकों के हितों को लेकर काम करने वाले झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का नया जिला कार्यालय अब साहिबगंज में शुरू होने जा रहा है। संघ के जिला कमेटी द्वारा 12 अगस्त 2026 को कार्यालय का उद्घाटन सह विस्तारित बैठक आयोजित की जाएगी।

 संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सोरेन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम 12 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे साहिबगंज-बोरियो मुख्य मार्ग (लोहंडा- भारत पेट्रोल पंप के नजदीक) स्थित जिला कार्यालय में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव शामिल होंगे। उनके हाथों जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद जिला कमेटी की विस्तारित बैठक भी होगी, जिसमें संघ की आगामी रणनीति और श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा होगी।

Jharkhand Govt Ad
झारखंड मजदूर संघ (प्र.) के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों को सूचना जारी की गई है। संघ ने सभी जिला पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। जिला अध्यक्ष मनोज सोरेन ने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से जिले के श्रमिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों और संघ के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस
Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक और आस्था का संगम, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, तेनुघाट में जवानों और छात्रों ने किया अभ्यास
Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन
Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई