Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में प्राथमिक उपचार संपन्न
कोडरमा जिले के सतगावां अंतर्गत अंबाबाद में 10 अगस्त की रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रतिमा कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंबाबाद की प्रतिमा कुमारी ने छेड छाड़ एवं जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। प्रतिमा कुमारी ने सतगावां थाना मे आवेदन देकर कथित रूप से गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन देकर आरोप लगाया है कि घटना 10 अगस्त की रात लगभग समय 9:30 बजे की है।
आवेदन में कहा गया है की नकुल कुमार पिता मुंशी महतो व अन्य ने नाजायज मजमा लगाकर हरवे हथियार से लैस होकर मेरे घर मे घुस गया और मेरे साथ छेड छाड़ करने लगा। मेरे पति छत पर सोए थे। हल्ला करने पर मेरे बच्चे सास ससुर जाग गये तभी हमलावरों ने मेरे ऊपर हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









