Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में प्रदर्शन

Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर
(झंडा मैदान जुलूस प्रदर्शन)

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर गिरिडीह में साफ दिखाई दिया। कार्मेल व गुरुनानक स्कूल समेत कई संस्थान बंद रहे, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का असर गिरिडीह जिले में भी साफ दिखाई दिया। शहर के कई स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहे। सुबह स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को बंद की जानकारी देते हुए वापस घर भेज दिया गया।

गिरिडीह के कार्मेल स्कूल, गुरुनानक स्कूल, रॉयल ग्लोबल स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों में बंद का असर देखने को मिला। हालांकि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष राहत दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई, ताकि बंद के कारण उनकी महत्वपूर्ण परीक्षा प्रभावित न हो।

Jharkhand Govt Ad
इधर, बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

वहीं, बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान गिरिडीह के झंडा मैदान में हुआ। कार्यकर्ता यहां एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी में जुटे रहे वहीं झंडा मैदान से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता निकले और नगर भ्रमण करते हुए दुकानों को बंद कराया वही टावर चौक कालीबाड़ी चौक बड़ा चौक सहित अन्य चौकों पर रुक कर नारेबाजी किया। बंद के समर्थन में व्यवसायियों ने भी कई जगह अपनी दुकानें बंद रखीं और छात्रों के समर्थन में बंद को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झारखंड छात्र मोर्चा ने अस्पताल और वृद्धाश्रम में बांटे फल

झंडा मैदान में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नू कांत, विनय सिंह, संदीप डोंगाइच, दिलीप वर्मा, सुरेश मंडल, सिकंदर हेंब्रम, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी बेसिकियर, युवा मोर्चा के संजीव कुमार, सिंकु सिंह, दीपक यादव, देवराज, मनोज शंघाई, हरविंदर सिंह बग्गा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: "सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा

फिलहाल गिरिडीह में बंद का असर देखने को मिल रहा है। कई शिक्षण संस्थान बंद हैं, जबकि बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देकर उन्हें राहत दी गई है। प्रशासन और पुलिस की नजर पूरे जिले में बंद से जुड़े घटनाक्रम पर बनी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की
Palamu News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 12 अगस्त को मेदिनीनगर में छात्र न्याय सत्याग्रह
Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग
Palamu News: जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ अशोक पासवान की मौत
Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर
Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में VB-G RAM G अधिनियम का प्रशिक्षण संपन्न
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी से अवैध मुहाने चिन्हित, त्वरित कार्रवाई से चोरी विफल
Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस
Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान