"सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे छात्र

प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया (फाइल फोटो)

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण, कायरतापूर्ण और निंदनीय बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

गिरिडीह। झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, कायरतापूर्ण और निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी इस बर्बर पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, "हेमंत सरकार अपने भ्रष्ट सिस्टम को चार्ज करने के बजाय, शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे मासूम बच्चों पर लाठीचार्ज करवा रही है।" उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे युवाओं और छात्रों पर इस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पूरी तरह अस्वीकार्य है।

Jharkhand Govt Ad
चौरसिया ने अपने बयान में कहा कि जो युवा पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और भारी बारिश के बीच पूरी मर्यादा के साथ अपना आंदोलन चला रहे थे, उन पर रात के अंधेरे में कायरों की तरह बल प्रयोग करना यह दर्शाता है कि सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। संवाद से समाधान निकालने के बजाय, लाठी और डंडे के जोर पर युवाओं की आवाज को कुचलने का यह तानाशाही रवैया झारखंड के इतिहास में एक काला अध्याय है।

उन्होंने कहा, "जिन हाथों में कलम और नियुक्ति पत्र होना चाहिए था, आज उन पर लाठियां चटकाई जा रही हैं। यह सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी की चरम सीमा है। सरकार अपनी विफलताओं और परीक्षा माफियाओं को बचाने के लिए राज्य के भविष्य को लहूलुहान कर रही है।"

यह भी पढ़ें: Giridih News: शिकायत का असर: गिरिडीह प्रधान डाकघर में प्रिंटर की तकनीकी खराबी दूर, सेवाएं हुईं बहाल

भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक राज्य के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अविलंब छात्रों की जायज मांगों को बिना शर्त मानने और लाठीचार्ज के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

अंत में चौरसिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपना यह दमनकारी रवैया नहीं बदला, तो राज्य का युवा और जनता इस अहंकारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
Jharkhand Vidhansabha: छात्र आंदोलन और JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में घमासान, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
"सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा
Giridih News: छात्रों की 98% मांगें सरकार ने मानी, भाजपा ने आंदोलन को अराजक बनाया: संजय सिंह
Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा