Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
BDO नागेश्वर साह ने सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में समय पर झंडोत्तोलन के दिए निर्देश
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हरिणचारा स्थित सिद्धो-कान्हू मोड़ पर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी।
साहिबगंज: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बोरियो प्रखंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साह ने कहा कि 15 अगस्त का पर्व प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हरिणचारा स्थित सिद्धो-कान्हू मोड़ पर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8:20 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर और सुबह 9 बजे बोरियो थाना परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा।
उन्होंने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों एवं कार्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से सभी विद्यालयों के छात्रों से प्रभातफेरी निकालने और आम नागरिकों से घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की।

Related Posts


Latest News







