झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक

आम जनता ने अपने कामकाज को जारी रखते हुए बंद की राजनीति को नकारा

झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक
विजय शंकर नायक (फाइल फोटो)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा के झारखंड बंद को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने बंद की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा के झारखंड बंद को पूरी तरह सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि भाजपा चाहे सड़क पर बंद की राजनीति करे या छात्रों के कंधे पर चढ़कर अपनी राजनीतिक बंदूक चलाए, झारखंड की जनता अब उसके बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा की सत्ता में वापसी अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं है।

 नायक ने कहा कि आज के बंद ने भाजपा की जमीनी राजनीतिक हैसियत और जनसमर्थन की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी है। आम जनता ने अपने कामकाज को जारी रखते हुए भाजपा की बंद की राजनीति को नकार दिया। जनता को बंद, भय और टकराव नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, विकास और सामाजिक न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को छात्रों की इतनी ही चिंता है, तो वह पहले अपने कार्यकाल में किए गए घोटाले के लिए राज्य के युवाओं से माफी मांगे। छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हथियार बनाना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा पहले छात्रों के कंधे पर राजनीतिक बंदूक रखती है और फिर कानून-व्यवस्था के नाम पर राजनीति करती है। उसका यह दोहरा चरित्र अब जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।

Jharkhand Govt Ad
कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा से सीधा सवाल किया और कहा कि अपने पूर्व के कार्यकाल में किए गए पापों और भ्रष्टाचार के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बंद और टकराव की राजनीति कर रही है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन आम जनता को परेशान करना और छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार युवाओं, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आदिवासी-मूलवासी अधिकार और झारखंड के विकास को लेकर काम कर रही है। भाजपा को बंद की राजनीति छोड़कर जनता के बीच अपने शासन और नीतियों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा—“भाजपा झारखंड बंद करा सकती है, लेकिन झारखंड की जनता का विवेक बंद नहीं कर सकती। आज का सुपर फ्लॉप बंद भाजपा के लिए जनता का साफ संदेश है—बंद और नफरत की राजनीति छोड़िए, जनहित की राजनीति कीजिए। सत्ता में वापसी का सपना देखना भाजपा का अधिकार है, लेकिन उस सपने को स्वीकार करना या नकारना झारखंड की जनता के हाथ में है।”

यह भी पढ़ें: Crime News: रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद से करे समस्याओं का समाधान : राजकुमार राज JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद से करे समस्याओं का समाधान : राजकुमार राज
Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक
Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित