Breaking News: जेपीएससी अनियमितता जांच में सीआईडी का बड़ा एक्शन, कोचिंग सेंटर समेत कई ठिकानों पर रेड
रांची, बोकारो और पलामू में कई स्थानों पर घंटों चली सीआईडी की तलाशी
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने रांची, बोकारो और पलामू सहित कई जिलों में व्यापक छापेमारी की। जांच के दौरान निजी कोचिंग संस्थान, पूर्व जेपीएससी सदस्य के आवास और शिक्षकों के घरों की तलाशी ली गई।
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को राज्यभर में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जांच एजेंसी ने रांची, बोकारो और पलामू सहित कई जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्य भी जब्त किए गए।
राजधानी रांची में सीआईडी की टीम ने एक निजी कोचिंग संस्थान में छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की और संस्थान से जुड़े लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई परीक्षा माफिया अभय तिवारी से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की जा रही है।



Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News


