ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन जागरूकता का दिखा अद्भुत संगम

स्थानीय लोक कलाकारों को मिल रहा प्रोत्साहन मंच

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन जागरूकता का दिखा अद्भुत संगम
(जगन्नाथपुर मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम)

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कला और सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार का सुंदर समन्वय दिखा।

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 16 जुलाई से आयोजित प्रचारात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आठवें दिन लोक संस्कृति और जन जागरूकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने एक ओर झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत किया, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खुखुरागढ़ सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार सुदामा सिंह द्वारा भगवान जगन्नाथ की वंदना से हुआ। इसके बाद उनके नेतृत्व में मर्दानी झूमर एवं नागपुरी गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर विभागीय मंच पर पहुंचे पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख ने कहा कि झारखंड सरकार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि सरकार जनोपयोगी संदेशों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ झारखंड की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिसके लिए वे सरकार एवं विभाग को बधाई देते हैं। कार्यक्रम में परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर की कलाकार नीतू देवी के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचारात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। 

वहीं हीरा नागपुर सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार रतन लोहरा के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य तथा नशा मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं जनसंचार के प्रभावी समन्वय का उदाहरण बन रहा है। विभाग के प्रयासों के समानांतर कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी इन आयोजनों के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: एमएमके हाई स्कूल बरियातू में विद्यार्थियों ने बनाई पर्यावरण फ्रेंडली चित्रकारी

24 जुलाई को कार्यक्रम के नौवें दिन प्रज्वलित विहार के आर.आर. मेहता के नेतृत्व में उरांव लोकगीत-नृत्य, छोटानागपुरी कला केंद्र के मेघनाथ महतो के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य तथा समाज कल्याण मंच के हरिराम करमाली के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन 25 जुलाई को घूरती रथ मेला के अवसर पर होगा। आयोजन को सफल बनाने में राजेश बड़ाईक, सोमनाथ मिंज, सुलेखा मीना कच्छप, एकलव्य भगत, छोटी तिर्की, पूनम, अमित, अजय एवं अनुज उरांव सहित विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: सीसीएल मुख्यालय में एनआईपीएम द्वारा एआई और ह्यूमन इंटेलिजेंस समन्वय पर विशेष सत्र आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार