सीसीएल मुख्यालय में एनआईपीएम द्वारा एआई और ह्यूमन इंटेलिजेंस समन्वय पर विशेष सत्र आयोजित

मानव संसाधन प्रबंधन में एआई की उपयोगिता पर चर्चा

सीसीएल मुख्यालय में एनआईपीएम द्वारा एआई और ह्यूमन इंटेलिजेंस समन्वय पर विशेष सत्र आयोजित
(एनआईपीएम रांची चैप्टर सेमिनार)

रांची स्थित CCL मुख्यालय में NIPM रांची चैप्टर द्वारा "इंटीग्रेटिंग A.I. विद H.I." विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस के महत्व को रेखांकित किया।

रांची: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम), चैप्टर के तत्वावधान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित नवीन भवन के प्रकाश हॉल में "इंटीग्रेटिंग ए.आई. विद एच.आई." अर्थात् कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं मानवीय बुद्धिमत्ता (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के समन्वय विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक  सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (मा. सं) हर्ष नाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर एनआईपीएम पूर्वी क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने मुख्य वक्ता एवं समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. जी.पी. राव ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से यह रेखांकित किया कि इस विषय को "ए.आई. बनाम ह्यूमन इंटेलिजेंस" के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय बुद्धिमत्ता को समुचित एवं संतुलित रूप से एकीकृत किया जाता है, तो यह "ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस" अर्थात् संवर्धित बुद्धिमत्ता का स्वरूप ग्रहण कर लेता है। उन्होंने कार्यस्थल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उत्तरदायित्वपूर्ण, नैतिक एवं प्रभावी उपयोग हेतु प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव भी दिए तथा मानव संसाधन प्रबंधन में इसके संभावित उपयोगों पर भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा ने अपने संक्षिप्त किन्तु प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से संगठनों की कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। उन्होंने इस सार्थक आयोजन हेतु एनआईपीएम रांची चैप्टर की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सत्रों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में एनआईपीएम के सदस्यों 

यह भी पढ़ें: सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

तथा विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने सत्र की विषयवस्तु, वक्ता की प्रस्तुति शैली एवं समग्र आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं समसामयिक बताया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इस सत्र को एक फलदायी एवं सार्थक ज्ञान-साझाकरण अनुभव के रूप में रेखांकित किया तथा एनआईपीएम रांची चैप्टर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार