Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
रांची नगर निगम क्षेत्र में 15 अगस्त को मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन मांस, मछली, मुर्गे और संबंधित खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध रहेगा।
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान मांस, मछली और मुर्गे सहित संबंधित खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध रहेगा।
रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। अपर नगर आयुक्त की ओर से जारी आदेश में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को प्रतिबंध के बावजूद किसी दुकानदार को मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रतिबंध के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
Related Posts


Latest News







