Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान दूसरी सोमवारी पर देवघर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट सुबह 4:12 बजे खुलने के बाद जलार्पण शुरू हुआ। दिनभर में कुल 3,69,449 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित किया।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा नगरी देवघर में दूसरी सोमवारी को आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मेला के 12वें दिन सोमवार को अहले सुबह 4:12 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलने के बाद जलार्पण शुरू हुआ। दिनभर चली पूजा-अर्चना में कुल 3,69,449 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित किया। इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 2,41,863 तथा आंतरिक अर्घा से 1,27,586 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

वहीं श्रावणी मेला के 13वें दिन मंगलवार को प्रातः 4:18 बजे बाबा मंदिर के पट खुलते ही शिवभक्तों का सुव्यवस्थित जलार्पण प्रारंभ हो गया। बाबा मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और रूट लाइन 'बोल बम' एवं 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांवरिये कतारबद्ध होकर बीएड कॉलेज रूट लाइन से बाबा मंदिर की ओर बढ़ते हुए जलार्पण के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

Jharkhand Govt Ad
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। दूसरी सोमवारी पर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद प्रशासनिक प्रबंधन के कारण जलार्पण प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित होती रही। श्रावणी मेला के दौरान बाबा नगरी में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद से करे समस्याओं का समाधान : राजकुमार राज JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद से करे समस्याओं का समाधान : राजकुमार राज
Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक
Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित