Deoghar News: मधुपुर में CBSE क्लस्टर-3 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले रहे रोमांचक

Deoghar News: मधुपुर में CBSE क्लस्टर-3 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन
मधुपुर में आयोजित CBSE क्लस्टर-3 अंतरविद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित करते मंत्री हफीजुल हसन अंसारी।

मधुपुर स्थित मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय CBSE क्लस्टर-3 अंतरविद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के लगभग 50 विद्यालयों की 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

देवघर: मधुपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 अंतरविद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में बिहार और झारखंड के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों की लगभग 50 टीमों के 600 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं टीम अधिकारी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, साहस और टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया, सुषमा अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार, विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फाइनल मुकाबलों के परिणाम। अंडर-19 वर्ग एसजीएन रामगढ़ ने सेंट माइकल, पटना को 36-23 अंकों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में सेंट माइकल, पटना ने विद्या मंदिर, घाटशिला को 29-18 अंकों से हराया। अंडर-17 वर्ग  महावीरी, सिवान ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएवी गांधीनगर को 38-30 अंकों से शिकस्त दी। बुद्धा वर्ल्ड ने विद्या मंदिर नगरी को 32-26 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग जीडी मदर्स ने मदर्स इंटरनेशनल अकादमी, मधुपुर को 28-17 अंकों से पराजित किया। एसजीएन रामगढ़ ने ओपन माइंड, पटना को 31-18 अंकों से हराकर शानदार जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का सफल एवं निष्पक्ष संचालन सीबीएसई ऑब्जर्वर परवीन प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने तीनों दिनों तक सभी मुकाबलों की निगरानी कर प्रतियोगिता को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं टेक्निकल हेड तपन रावत ने तकनीकी व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। रेफरी, तकनीकी अधिकारियों, स्कोरिंग टीम, स्वयंसेवकों एवं आयोजन समिति के समन्वित प्रयासों की सभी प्रतिभागी टीमों और अतिथियों ने सराहना की।

समापन अवसर पर मदर्स इंटरनेशनल अकादमी परिवार ने सीबीएसई पदाधिकारियों, ऑब्जर्वर, तकनीकी टीम, रेफरी, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना