Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा मंदिर और मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं बाबा वैद्यनाथ मंदिर में विशेष अरघा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में विशेष अरघा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य अरघा के माध्यम से सामान्य और कूपनधारी श्रद्धालु जलार्पण करेंगे, जबकि बाह्य अरघा से बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और असहाय श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

देवघर:  विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में लगाए जाने वाले विशेष अरघा की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कतारबद्ध, सुरक्षित और सुगम तरीके से जलार्पण कराने के लिए इस वर्ष भी मंदिर में विशेष अरघा की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाबा मंदिर के मंझला खंड में मुख्य अरघा स्थापित किया जाएगा, जहां सामान्य कतार और कूपन लेकर आने वाले श्रद्धालु जलार्पण के साथ बाबा का दर्शन कर निर्धारित निकास मार्ग से बाहर निकल सकेंगे।
इसके अलावा मंदिर के निकास द्वार के समीप नीर कुंड के पास बाह्य अरघा भी स्थापित किए जाएंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, असहाय श्रद्धालुओं और कम समय में जलार्पण करने की इच्छा रखने वाले भक्तों को ध्यान में रखकर की गई है। उपायुक्त ने बताया कि बाह्य अरघा में अर्पित गंगाजल अत्याधुनिक पाइपलाइन के माध्यम से सीधे नीर कुंड होते हुए गर्भगृह स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर पहुंचेगा, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था भी बनी रहेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित वातावरण में सुलभ जलार्पण और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच
Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत