Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 

महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग पांच-पांच सीटों की व्यवस्था

Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत के अधिकारी।

हरिहरगंज नगर पंचायत के न्यू बस स्टैंड परिसर में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शीला कुमारी चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि और कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। परिसर में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानघर, दो बेडरूम तथा दिवyangजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पलामू : हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड परिसर में बुधवार को नव निर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शीला कुमारी चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि एवं कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर शौचालय का लोकार्पण किया।

नगर पंचायत द्वारा निर्मित इस आधुनिक शौचालय में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग पांच-पांच सीटों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक-एक स्नानघर, आपातकालीन स्थिति में ठहरने के लिए दो बेडरूम तथा दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था भी की गई है।
कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और खुले में शौच से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि न्यू बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय ईवी स्नानघर के निर्माण से लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से शौचालय का नियमित उपयोग करने तथा इसकी साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, वार्ड पार्षद अमरजीत यादव, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, पवन पासवान, अवधेश मेहता, समाजसेवी विनोद उर्फ जानू चौधरी, टुडे उर्फ आलमगिर आलम, कलीम साह, शौचालय के संचालक अरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
बॉक्स : क्यों जरूरी था सार्वजनिक शौचालय

हरिहरगंज शहर बिहार की सीमा से सटा प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। प्रतिदिन पलामू के अलावा बिहार के औरंगाबाद व आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद शहर में सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा कई लोग खुले में शौच के लिए विवश थे। नगर पंचायत द्वारा आधुनिक सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने इसे लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

 

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई
Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच
Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग