भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की

छात्र आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की साजिश का लगाया आरोप

भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
शिल्पी नेहा तिर्की (फाइल फोटो)

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि राज्य की जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की कोशिश को भी विद्यार्थी समझ चुके हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद में विश्वास करती है।

रांची: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि झारखंड की जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की साजिश को भी प्रदेश के छात्र समझ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक वायरस की तरह है और इसका वैक्सीन INDIA ब्लॉक के पास है। छात्र-छात्राओं को अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की पूरी स्वतंत्रता है। हमारी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद में विश्वास करती है। प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पूरे मामले में संयम और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। मुझे संतोष है कि पुलिस-प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम में अत्यंत संयम बरता और बल का न्यूनतम प्रयोग किया।

Jharkhand Govt Ad
मंत्री ने कहा कि मीडिया और लाइव प्रसारण के माध्यम से यह भी स्पष्ट हुआ कि कुछ असामाजिक और राजनीतिक तत्व छात्रों की भीड़ में शामिल होकर आंदोलन को उग्र बनाने और भटकाने का प्रयास कर रहे थे। बाहर से लोगों को लाकर आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। छात्र-युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय भाजपा को उनके भविष्य और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से बात करनी चाहिए।

उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि अपने मुद्दों पर मजबूती से डटे रहें, अपनी आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं, लेकिन किसी राजनीतिक चक्रव्यूह का हिस्सा न बनें। सरकार संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान सकारात्मक बातचीत के माध्यम से करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच

लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा रास्ता है और हमारी सरकार इसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Vidhansabha: सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक
Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित