Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी, पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़

गंगाजल, बेलपत्र और दूध से भगवान भोलेनाथ का हुआ अभिषेक

Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी, पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त

सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवमय हो गई। पहाड़ी मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

रांची: सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवमय हो गई। पहाड़ी मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव", "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर शंभू" के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोमवार तड़के से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना सुबह करीब 3:30 बजे से शुरू हो गया था, जबकि मंदिर प्रशासन ने सुबह 4 बजे से दर्शन और जलार्पण की व्यवस्था शुरू कर दी। इसके बाद दिनभर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Jharkhand Govt Ad
पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि सावन भगवान शिव का प्रिय मास माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार का व्रत और शिवपूजन विशेष फलदायी माना जाता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पहाड़ी मंदिर विकास समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों, आदिवासी समाज और पाहन समाज के प्रतिनिधियों ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, ताकि भीड़ का दबाव एक स्थान पर न हो। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। जलार्पण के दौरान पहले महिलाओं और उसके बाद पुरुष श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रही।

यह भी पढ़ें: धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के आराध्य: दुष्यंत गौतम

श्रद्धालु शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते रहे। स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। भारी भीड़ के बावजूद कहीं भी अफरा-तफरी की स्थिति नहीं देखी गई।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग

राजधानी के चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम, कोकर शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू, थड़पखना सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सभी मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर वालंटियर भी तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने, कतारों को व्यवस्थित रखने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं। कोतवाली एएसपी और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश
Golmaal 5 Release: दिसंबर 2026 में प्रभास की 'फौजी' से भिड़ सकती है अजय देवगन की फिल्म
Aryabhatta Ka Zero Review: हिमांश कोहली ने दमदार अभिनय से जीता दिल
Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
Student Protest: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन
JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Sahibganj News: टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता अभियान, सीएचसी में बांटे गए फूड पैकेट
Shravani Mela 2026: महिला कांवरियों के लिए देवघर प्रशासन की अनूठी पहल, मातृत्व विश्राम गृह में मिल रही हर जरूरी सुविधा
Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Sahibganj News: बारिश आते ही तालाब बन जाता है बरहरवा का बिंदु धाम पथ,8 महीने पहले बनी करोड़ों की नाली भी निकासी में फेल