JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग

CID जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, CBI जांच पर दिया जोर

JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
झारखंड विधानसभा परिसर में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर मीडिया से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी।

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मरांडी ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं और जनता की मांग है।

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC के अध्यक्षों सहित महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

मरांडी ने कहा कि पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जानी चाहिए। उनके अनुसार यह केवल भारतीय जनता पार्टी की मांग नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं और राज्य की जनता की मांग है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब जांच एजेंसी के अधिकारी ही पूरे तंत्र का हिस्सा हों, तो छात्रों को निष्पक्ष न्याय मिलने पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे हैं और इस मामले की स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी नौकरियों में कथित रूप से अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया पर युवाओं का भरोसा दोबारा कायम हो सके।

यह भी पढ़ें: रांची रिम्स में प्रसवपूर्व आनुवांशिक जांच शुरू, थैलेसीमिया-सिकल सेल की समय पर होगी पहचान

मरांडी ने दोहराया कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और राज्य की जनता के विश्वास से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: CCL ने बढ़ाई कर्मचारियों की डिजिटल दक्षता, एक सप्ताह का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: बदलते झारखंड में आदिवासी समाज, संस्कृति से विकास की नई राह तक विश्व आदिवासी दिवस विशेष: बदलते झारखंड में आदिवासी समाज, संस्कृति से विकास की नई राह तक
Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश
Golmaal 5 Release: दिसंबर 2026 में प्रभास की 'फौजी' से भिड़ सकती है अजय देवगन की फिल्म
Aryabhatta Ka Zero Review: हिमांश कोहली ने दमदार अभिनय से जीता दिल
Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
Student Protest: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन
JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Sahibganj News: टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता अभियान, सीएचसी में बांटे गए फूड पैकेट
Shravani Mela 2026: महिला कांवरियों के लिए देवघर प्रशासन की अनूठी पहल, मातृत्व विश्राम गृह में मिल रही हर जरूरी सुविधा
Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक