Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश

महोत्सव में आदिवासी नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन, कला और पारंपरिक वेशभूषा का होगा प्रदर्शन

Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश
गिरिडीह में 9-10 अगस्त को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक करतीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी।

गिरिडीह में 9 और 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। नगर भवन में आयोजित होने वाले महोत्सव में आदिवासी पारंपरिक नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन, कला, वेशभूषा प्रदर्शनी, फूड स्टॉल और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था रहेगी।

गिरिडीह: उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आगामी 09 एवं 10 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में महोत्सव के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने कहा कि आदिवासी महोत्सव का आयोजन नगर भवन, गिरिडीह में भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आगंतुकों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, फूड स्टॉल, आदिवासी पारंपरिक नृत्य एवं संगीत, नाट्य मंचन, पारंपरिक कला एवं वेशभूषा प्रदर्शनी सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जिले की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत का व्यापक रूप से प्रदर्शन किया जा सके।

उप विकास आयुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिया कि जिले में स्थापित आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं आसपास की स्वच्छता समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी माननीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विधिवत आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव स्थल को आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं की झलकियों से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा, जिससे आगंतुकों को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सजीव अनुभव प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें: Giridih News: भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया की पहल रंग लाई, जलीय सूर्य मंदिर के सामने सड़क मरम्मत शुरू

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित दायित्वों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करते हुए आदिवासी महोत्सव से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आयोजन सफल, गरिमापूर्ण एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण हो। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झारखंड छात्र मोर्चा ने अस्पताल और वृद्धाश्रम में बांटे फल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी
BJP on JPSC-JSSC: हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा: संदीप वर्मा
Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में ELC नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश
Book Review: छऊ की देह, आत्मा और परंपरा का समग्र वितान प्रस्तुत करती है यह पुस्तक
विश्व आदिवासी दिवस विशेष: बदलते झारखंड में आदिवासी समाज, संस्कृति से विकास की नई राह तक
Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश
Golmaal 5 Release: दिसंबर 2026 में प्रभास की 'फौजी' से भिड़ सकती है अजय देवगन की फिल्म
Aryabhatta Ka Zero Review: हिमांश कोहली ने दमदार अभिनय से जीता दिल
Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
Student Protest: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन