sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी
10 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक चलेगी फेयर स्पेशल ट्रेन।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और राजगीर के बीच 03029/03030 फेयर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक सप्ताह में चार दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। ट्रेन का परिचालन पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, बिहारशरीफ और नालंदा समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर होगा।
साहिबगंज: आने वाले त्यौहारों और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। हावड़ा और राजगीर के बीच 03029/03030 फेयर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन दोनों तरफ दौड़ेगी।
कब और कैसे चलेगी ट्रेन
- ट्रेन संख्या: 03029/03030 हावड़ा–राजगीर स्पेशल
- परिचालन अवधि: 10 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक
- 03029 हावड़ा → राजगीर: सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार
- 03030 राजगीर → हावड़ा: रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
समय सारिणी

- राजगीर आगमन: अगले दिन दोपहर 12:55 बजे
रूट के प्रमुख स्टेशन
Related Posts


Latest News







