Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन
कहा- छात्रों के भविष्य का सवाल किसी दल, जाति या धर्म से ऊपर, न्यायपूर्ण कार्रवाई की जरूरत
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में जारी छात्र आंदोलन को समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शाहरुख हसन रिजवी का नैतिक समर्थन मिला। उन्होंने आंदोलन स्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
रांची: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले लगभग 11-12 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को बुधवार को समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शाहरुख हसन रिजवी का नैतिक समर्थन मिला।
सैयद शाहरुख हसन रिजवी आंदोलन स्थल पहुंचे। देवेंद्र नाथ महतो और अन्य छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि जब बात छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों की होती है, तब वहां किसी राजनीतिक दल, जाति या धर्म की नहीं, बल्कि न्याय और शिक्षा की बात होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा हमेशा छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई में नैतिक रूप से साथ देती रहेगी।
इस अवसर पर आंदोलनकारी छात्रों ने भी अपने मुद्दों को विस्तार से रखते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग दोहराई।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.









