Pakur Crime News: लिट्टीपाड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
करनघाटी गांव में सूचना के आधार पर एसआईटी ने की छापेमारी
पाकुड़ पुलिस ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करनघाटी गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री, स्प्रिट, खाली बोतलें, स्टीकर और तैयार शराब बरामद की गई।
पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करनघाटी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री, बोतलें, स्टीकर, ढक्कन और स्प्रिट जब्त किया। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि करनघाटी गांव में घर के पीछे अवैध रूप से शराब बनाकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 100 खाली 180 एमएल की कांच की बोतलें, 40 खाली 375 एमएल की बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, 150 प्लास्टिक ढक्कन, 20 शराब से भरी बोतलें तथा करीब 20 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.









