Ranchi News: कैंब्रिज स्कूल में परियोजना प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
निदेशक अभिषेक सिंह ने विजेता छात्रों को किया सम्मानित
रांची के कैंब्रिज स्कूल, टाटीसिलवे में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए परियोजना प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण की रोकथाम, स्मार्ट सिटी और गणित से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
रांची: कैंब्रिज स्कूल, टाटीसिलवे में कक्षा एक से लेकर छह तक के विद्यार्थियों ने परियोजना प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण की रोकथाम, स्मार्ट सिटी की परिकल्पना समेत गणित से संबंधित परियोजनाओं की प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक परियोजनाओं का अवलोकन करने के बाद विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मौके पर शिक्षक ज्योतिभूषण गुप्ता, रीना सहाय, संध्या वर्मा, टुम्पा मिश्रा, सोनाली डे, रिंकू सिंह, पूजा शर्मा, ज्योति पूर्ति, एकता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







