Sahibganj News: राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, मंत्री संजय यादव का आश्वासन

विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने विधानसभा में मंत्री संजय प्रसाद यादव को सौंपा ज्ञापन

Sahibganj News: राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, मंत्री संजय यादव का आश्वासन
राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिलकर मुरली पहाड़ आईटीआई में जल्द तकनीकी शिक्षा शुरू कराने की मांग की।

राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने झारखंड विधानसभा परिसर में उद्योग एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई में तकनीकी शिक्षा जल्द शुरू कराने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आईटीआई में पढ़ाई बहाल करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

साहिबगंज: झारखंड विधानसभा परिसर में राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने राज्य के उद्योग विभाग तथा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर राजमहल प्रखंड अंतर्गत मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई बिल्डिंग में तकनीकी शिक्षा बहाल करने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।

विधायक ताजुद्दीन ने पत्र में कहा कि मुरली पहाड़ आईटीआई में लंबे समय से पढ़ाई बाधित है। इससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि या तो सरकारी स्तर पर पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू की जाए या फिर पीपीपी मोड के तहत संस्थान को संचालित कर जल्द कक्षाएं आरंभ की जाएं।

Jharkhand Govt Ad
इस पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधायक को आश्वस्त किया कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मुरली पहाड़ आईटीआई में पढ़ाई पूर्ण रूप से शुरू की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
स्थानीय लोगों और छात्रों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि आईटीआई में शिक्षा शुरू होने से राजमहल और आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड अग्निशमन सेवा का आधुनिकीकरण, संकरी गलियों में भी तुरंत पहुंचेगी फायर ब्रिगेड झारखंड अग्निशमन सेवा का आधुनिकीकरण, संकरी गलियों में भी तुरंत पहुंचेगी फायर ब्रिगेड
2047 में कांग्रेस: विरासत बचेगी या बिखरेगी? डॉ. अतुल मलिकराम का राजनीतिक विश्लेषण
Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे बच्चों ने सीखी 'किचनैट एक्टिविटी'
Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन
Koderma News: स्व. आकाश पासवान के श्रद्धा कर्म पर उमड़े जनप्रतिनिधि, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल
Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान
Koderma News: तिलोकरी में ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं: आदित्य साहू
Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो
Pakur Crime News: लिट्टीपाड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन