BJP on JPSC-JSSC: हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा: संदीप वर्मा

सात वर्षों की जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की जांच कराने की मांग

BJP on JPSC-JSSC: हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा: संदीप वर्मा
संदीप वर्मा (फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर युवाओं और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र जानबूझकर छोटा रखा गया है ताकि सरकार जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, कानून-व्यवस्था और अन्य मामलों पर जवाब देने से बच सके।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों से बचने के लिए छोटा रखा गया है। सरकार को सदन में प्रदेश के युवाओं, कानून-व्यवस्था और विभिन्न घोटालों पर जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिनों से राज्यभर के छात्र रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। बारिश और धूप के बीच छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। वहीं, केंद्र में नीट परीक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर पूरी तरह मौन हैं।

संदीप वर्मा ने मांग किया कि चौदहवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए तथा पिछले सात वर्षों में आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चौदहवीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े आरोपियों के पास पोस्ट-डेटेड चेक और जमीन के दस्तावेज मिलने जैसी बातें गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस सत्र में सरकार को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, ट्रेजरी घोटाला, कौशल विकास योजना में कथित गड़बड़ी तथा अन्य मामलों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। साथ ही सरकार यह भी बताए कि इन मामलों में अब तक कितने लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

संदीप वर्मा ने कहा कि जब जांच एजेंसियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और कई मामलों में कार्रवाई को लेकर जनता के मन में संदेह है, तब सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मांग किया कि मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और सभी मामलों की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि प्रदेश के युवाओं और जनता का विश्वास बहाल हो सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान