कांग्रेस का बयान: भाजपा कार्यालय घेराव 'प्रतिक्रिया', भाजपा की 'चोरी और सीनाजोरी' अब नहीं चलेगी- विजय शंकर नायक
कांग्रेस ने सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने की बात कही
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव कार्यक्रम को भाजपा की कथित उकसावे वाली राजनीति की प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से दुष्प्रचार, सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह किसी प्रकार की नई शुरुआत नहीं, बल्कि भाजपा की कथित उकसावे वाली राजनीति, झूठे प्रचार और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों की प्रतिक्रिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ, दुष्प्रचार, धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की राजनीति करती रही है। अब जब कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर रही है, तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की "चोरी और सीनाजोरी" की राजनीति अब अधिक समय तक नहीं चलने वाली है।


भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, मीडिया संयोजक डॉ. एम. तोसिफ, विजय शंकर नायक, सुन्दरी तिर्की, सतीश पाल मुज्नी, दयामनी बारला, अजय नाथ सहदेव, किशोर नाथ सहदेव, आलोक दुबे, रविन्द्र सिंह, अख्तर अली, बेलस तिर्की, सोनाल शांति, राजेश सिन्हा सनी, कमल कान्त ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, फिरोज रिजवी और जगदीश साहू सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


