Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें डायवर्ट और नियंत्रित होकर चलेंगी
हावड़ा रेल मंडल के हरिनसिंग रेलवे स्टेशन पर 7 अगस्त सुबह 8 बजे से 8 अगस्त दोपहर 2 बजे तक 30 घंटे का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण साहिबगंज रेल रूट पर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 13015 हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस को रामपुरहाट-गुमानी-साहिबगंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि कुछ मेमू ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित रहेगा।
साहिबगंज: हावड़ा रेलमंडल के हरिनसिंग रेलवे स्टेशन पर 7 अगस्त की सुबह 8 बजे से 8 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार 7 अगस्त को 13015 हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस का परिचालन रामपुरहाट-गुमानी-साहिबगंज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। ब्लॉक शुरू होने से पहले इस सेक्शन में अप दिशा की आखिरी ट्रेन 63081 और डाउन दिशा की आखिरी ट्रेन 63142 होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारिणी की जानकारी अवश्य ले लें ताकि उन्हें असुविधा न हो।
Related Posts


Latest News







