साहिबगंज के विद्या भारती विद्यालय में पंचपदी आधारित पाठ योजना कार्यशाला का शुभारंभ

प्रधानाचार्य सुनील पंडित एवं वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने किया उद्घाटन

साहिबगंज के विद्या भारती विद्यालय में पंचपदी आधारित पाठ योजना कार्यशाला का शुभारंभ
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पंचपदी आधारित पाठ योजना कार्यशाला का उद्घाटन करते प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण।

साहिबगंज स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को पंचपदी आधारित पाठ योजना कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य सुनील पंडित एवं वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला में गणित आचार्य अजय कुमार साह ने पंचपदी पाठ योजना के विभिन्न चरणों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी।

साहिबगंज: शुक्रवार को जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज में पंचपदी आधारित पाठ योजना कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित एवं वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने सरस्वती माता ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।    

इस अवसर पर विद्यालय के गणित के आचार्य अजय कुमार साह ने अध्यापन कार्य, कक्षा कार्य, गृह कार्य, प्रयोग प्रसार एवं अभिमत के महत्व एवं क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचपदी पाठ योजना के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी, रुचिकर और छात्र केंद्रित बनाया जा सकता है।

Jharkhand Govt Ad
 कार्यशाला में विद्यालय के सभी आचार्य एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और पाठ योजना को कक्षा में लागू करने को लेकर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur Crime News: लिट्टीपाड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार Pakur Crime News: लिट्टीपाड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन
IND W vs SA W: दौरे का बदला शेड्यूल, टेस्ट और वनडे के साथ जुड़ी टी-20 सीरीज
Politics: चुनाव नहीं... फिर क्यों देशभर में उतर रही है Cockroach Janata Party? सितंबर से शुरू होगा 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान
Sahibganj News: राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, मंत्री संजय यादव का आश्वासन
Sahibganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026: साहिबगंज और राजमहल में होंगे लंबित मामलों का निपटारा
Global Business: होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दांव, क्या महंगा होने वाला है दुनिया का कारोबार?
sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी
BJP on JPSC-JSSC: हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा: संदीप वर्मा
Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में ELC नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश
Book Review: छऊ की देह, आत्मा और परंपरा का समग्र वितान प्रस्तुत करती है यह पुस्तक
विश्व आदिवासी दिवस विशेष: बदलते झारखंड में आदिवासी समाज, संस्कृति से विकास की नई राह तक