Competitive Exams
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लगातार गिर रहा है और चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची पहुंचीं और विधानसभा मार्च में शामिल हुईं। मार्च के दौरान हंगामे के बीच उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई। नेहा बोरा ने JPSC के पुनर्गठन, 14वीं JPSC और JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त कर पारदर्शी सरकारी व्यवस्था लागू करने की भी वकालत की।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग

JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मरांडी ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं और जनता की मांग है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC धांधली मामले में अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी तो जेन-जी ग्रुप पहुंचेगा झारखंड : महेंद्र प्रसाद मंडल

JPSC विवाद: JPSC धांधली मामले में अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी तो जेन-जी ग्रुप पहुंचेगा झारखंड : महेंद्र प्रसाद मंडल JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी आमरण अनशन के दौरान छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर का Gen-Z Group झारखंड पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करेगा। उन्होंने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने, JPSC-JSSC में सुधार, कथित दोषियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और लंबित परीक्षाओं का पारदर्शी कैलेंडर जारी करने की मांग दोहराई।
Read More...
समाचार  राजनीति  शिक्षा 

JPSC विवाद: सुदिव्य कुमार बोले- छात्रों से बातचीत के बाद होगा निर्णय, CBI जांच पर सरकार करेगी विचार

JPSC विवाद: सुदिव्य कुमार बोले- छात्रों से बातचीत के बाद होगा निर्णय, CBI जांच पर सरकार करेगी विचार झारखंड सरकार ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के संकेत दिए हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार CBI जांच की मांग सहित सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ देख रहे हैं। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी स्पष्ट किया कि छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद ही CBI जांच पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग

JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन डुमरी विधायक जयराम महतो ने JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने, JSSC CGL परीक्षा की निष्पक्ष जांच कराने और परीक्षा एजेंसी TDPL की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। जयराम महतो ने कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर कार्रवाई करती है तो छात्र आंदोलन स्थगित हो सकता है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन तेज, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

JPSC विवाद: JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन तेज, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान रांची में JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र धरना स्थल पर डटे रहे और अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत कर आंदोलन और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: JPSC आंदोलन पर भाजपा का समर्थन, बिजय चौरसिया बोले- जीत छात्रों की होगी

Giridih News: JPSC आंदोलन पर भाजपा का समर्थन, बिजय चौरसिया बोले- जीत छात्रों की होगी झारखंड में कथित JPSC परीक्षा धांधली को लेकर रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के नाम भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने एक भावुक खुला पत्र जारी किया है। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन, धैर्य और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा उनकी मांगों के साथ खड़ी है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  देवघर 

Deoghar News: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर भाजयुमो का समाहरणालय घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग

Deoghar News: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर भाजयुमो का समाहरणालय घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग देवघर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर JPSC, JSSC, CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय 

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' के संसद से पारित होने के बाद कहा कि परीक्षा पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए यह कानून लाया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सांसदों ने इसका समर्थन किया और सरकार जल्द इसे लागू कर छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  हजारीबाग  झारखण्ड 

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू हजारीबाग जिला प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "पुस्तक दान अभियान" शुरू किया है। प्रशासन ने नागरिकों, शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर चुके अभ्यर्थियों से अपनी अनुपयोगी लेकिन उपयोगी पुस्तकों का दान करने की अपील की है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

JPSC में कथित 'रोजगार के व्यापार' का आरोप, भाजयुमो ने 21 जुलाई मशाल जुलूस और 22 जुलाई घेराव का किया ऐलान

JPSC में कथित 'रोजगार के व्यापार' का आरोप, भाजयुमो ने 21 जुलाई मशाल जुलूस और 22 जुलाई घेराव का किया ऐलान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने JPSC की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग को कथित रूप से "रोजगार का व्यापार" करने वाला संस्थान बताया। उन्होंने परीक्षा परिणाम, आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर, RTI के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता, कट-ऑफ सार्वजनिक नहीं करने और परीक्षा कैलेंडर में देरी जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।
Read More...

Advertisement