JPSC विवाद: JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन तेज, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान
भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे रहे
by: Suman Kumari
On
रांची में JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र धरना स्थल पर डटे रहे और अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत कर आंदोलन और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
रांची: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में डटे रहे। शाम को छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।
आंदोलन के दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सीधा संवाद किया। उन्होंने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। इस दौरान छात्र नेता ने सोनम वांगचुक से आंदोलन को लेकर निरंतर मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया और उन्हें रांची स्थित धरना स्थल पर आने का आमंत्रण भी दिया। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Tags: Ranchi news Jharkhand News Jharkhand Politics Jharkhand Assembly hunger strike JPSC JSSC Tiranga Yatra Government jobs Sonam Wangchuk Babulal Marandi protest news breaking news devendra nath mahto Student Movement Student protest Competitive Exams Recruitment Scam Employment News youth protest JPSC Protest Jharkhand Students JSSC Protest Assembly March Recruitment Transparency
Related Posts
Latest News



