Netflix India के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी और टेड सारंडोस ने साझा किया बड़ा विजन

भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण केंद्र बनाने पर दोनों नेताओं ने जताया भरोसा

Netflix India के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी और टेड सारंडोस ने साझा किया बड़ा विजन
नेटफ्लिक्स इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करते नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात कर भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा की। नेटफ्लिक्स इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई इस मुलाकात में भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण केंद्र बनाने, भारतीय स्टोरीटेलिंग को दुनिया तक पहुंचाने और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

नई दिल्ली: देश में नेटफ्लिक्स के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नेटफ्लिक्स के सह- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (को-सीईओ) टेड सारंडोस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए बुधवार देररात शब्द चित्र को एक्स पर साझा किया। दोनों के बीच मनोरंजन के वैश्विक आयामों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, '' टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई। भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत में कहानी कहने की एक समृद्ध परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा का एक असाधारण भंडार है। इसका लाभ उठाकर सामग्री निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में देश की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।''

उन्होंने अपने शब्द चित्र के साथ नेटफ्लिक्स इंडिया की पोस्ट भी साझा की। इसमें कहा गया, '' भारत में नेटफ्लिक्स के 10 साल पूरे होने का जश्न! हमारे को-सीईओ टेड सारंडोस का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलना सम्मान की बात रही। उन्होंने भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के अपने साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।''

नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, '' भारत में इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव की शुरुआत की गई है। यह एक ऐसा मंच है जो भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) और राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ स्किलिंग और एजुकेशन पार्टनरशिप के जरिए भारत के क्रिएटिव टैलेंट की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।''

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा