JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
ब्लड शुगर लगातार गिरने पर चिकित्सकों ने जताई गंभीर चिंता
JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लगातार गिर रहा है और चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है।
रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।
हालांकि, आंदोलनरत देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि छात्रों की आवाज उठाने का अभियान जारी रहेगा।चिकित्सकों ने जताई चिंता
आंदोलन जारी रखने पर अड़े छात्र नेता
छात्र आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आंदोलनकारी छात्रों और समर्थकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।



