संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

राजधनवार में आयोजित जिला कार्यशाला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
राजधनवार में आयोजित भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यशाला में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की घोषणा करते पार्टी पदाधिकारी।

गिरिडीह के राजधनवार में भाजपा जिला ग्रामीण इकाई द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई 2026) से माघ पूर्णिमा (20 फरवरी 2027) तक जिलेभर में समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत समरसता दीप महोत्सव, कलश वंदन अभियान और समरसता यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

गिरिडीह: राजधनवार स्थित आदर्श कॉलेज के सामने होटल रॉयल महफ़िल पैलेस में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर  जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  महेंद्र कुमार वर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री  पवन साव जी ने किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय , जिला प्रभारी  सरोज सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष  महादेव दुबे, पूर्व IG  लक्ष्मण सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष  सुनील अग्रवाल,  छोटेलाल यादव , जिला पदाधिकारी, सभी 23 मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं 5-सदस्यीय मंडल टोली के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समरसता संकल्प अभियान: मुख्य कार्यक्रम

संत रविदास जी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा:
1. समरसता दीप महोत्सव: 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा संध्या) को देशभर के साथ-साथ जिले के सभी मंदिरों में भव्य दीप प्रज्ज्वलन।

2. कलश वंदन अभियान: संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश जिले के प्रत्येक गांव और मंडल तक पहुँचेंगे।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान, मशरूम उत्पादन के लिए कोल्ड स्टोर का शुभारंभ


  3. समरसता यात्रा: 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्ला (जालंधर) से वाराणसी तक निकलने वाली 'श्री गुरु रविदास समरसता यात्रा' में गिरिडीह से कार्यकर्ताओं की सहभागिता।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: पीरटांड़ लाइसेंस कैंप में 77 ने किया आवेदन, 62 हुए सफल

संत शिरोमणि रविदास  द्वारा दिखाया गया मार्ग ही प्रधानमंत्री के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के संकल्प का मूल आधार है। यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और 'विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन