सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 14 से बढ़ाकर किए गए 20 कोच

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर सावन स्पेशल ट्रेन से पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करते ओम आरोहणम् संस्था एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य।

सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रांची-भागलपुर (वाया हजारीबाग) सावन स्पेशल कांवरिया ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। ओम आरोहणम् संस्था के तीन वर्षों के सतत प्रयासों के बाद शुरू हुई इस विशेष रेल सेवा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कोचों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।

हजारीबाग: सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर भाजपा एवं संघ परिवार ने मिलकर सावन स्पेशल ट्रेन के श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

श्रद्धालुओं के आग्रह पर ओम आरोहणम् संस्था के विगत तीन वर्षों के सतत प्रयासों से सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं के अनुरोध पर रांची-भागलपुर-रांची (वाया हजारीबाग) विशेष कांवरिया सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी है। जनहितकारी पहल के लिए ओम आरोहणम् संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल प्रबंधक का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त की। 

इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन के कोचों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है, जिससे यात्रा और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगी। सावन स्पेशल ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया होते हुए सुलतानगंज, भागलपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी। प्रत्येक सोमवार को रांची से खुलकर मंगलवार को सुल्तानगंज सुबह-सुबह पहुंचेगी और शुक्रवार को इसी प्रकार यथावत रहेगी तथा भागलपुर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को इसका परिचालन होगा। साथ ही ओम आरोहणम् संस्था ने इस रेल सेवा को सावन मास में स्थायी रूप से संचालित करने की मांग भी की है। जिस पर ओम आरोहणम संस्था को सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है। ताकि प्रत्येक वर्ष सावन मास में पहल करने की जरूरत न हो। 

ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने कहा कि सावन माह आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। विशेष कांवरिया ट्रेन के संचालन एवं कोचों की संख्या में वृद्धि से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओम आरोहणम् संस्था सदैव जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सक्रिय रही है और आगे भी समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा