Hazaribagh News: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गांधी मैदान सौंदर्यीकरण की मांग

अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आदेश

Hazaribagh News: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गांधी मैदान सौंदर्यीकरण की मांग
(नगर आयुक्त ज्ञापन भेंट)

झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मटवारी गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं के नियमित रख-रखाव की मांग की।

हजारीबाग: झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने गुरुवार को नगर निगम के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से उनके कार्यालय सभागार में शिष्टाचार मुलाकात कर शहरहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग की जनता की ओर से एक मांगपत्र सौंपते हुए शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

ज्ञापन के माध्यम से बटेश्वर प्रसाद मेहता ने मटवारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान के समग्र सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए मैदान की जर्जर एवं टूटी हुई चारदीवारी का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने गांधी मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति कर नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया, ताकि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रोका जा सके और सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिक सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में मैदान का उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि इससे मैदान परिसर में गंदगी भी कम होगा ।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई, प्रतिदिन माल्यार्पण की व्यवस्था तथा क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज की प्रेरणा और गौरव का प्रतीक हैं, इसलिए उनका सम्मान और रख-रखाव नगर निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए।

नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने बटेश्वर प्रसाद मेहता द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मांगों पर यथाशीघ्र अमल सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

बटेश्वर प्रसाद मेहता ने आशा व्यक्त की कि नगर निगम द्वारा त्वरित पहल किए जाने से गांधी मैदान की गरिमा पुनर्स्थापित होगी तथा शहर के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, सुरक्षा और सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा तथा महापुरुषों की प्रतिमा को सम्मान भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा