PM आवास 2.0 में बड़ा घोटाला! 70 योग्य लाभुकों का नाम काटने का आरोप, सचिव का दो घंटे घेराव

पंचायत सचिव और सहायक पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप

PM आवास 2.0 में बड़ा घोटाला! 70 योग्य लाभुकों का नाम काटने का आरोप, सचिव का दो घंटे घेराव
पीएम आवास योजना 2.0 की लाभुक सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर पंचायत भवन में विरोध जताते ग्रामीण।

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड की बांझी संथाली पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) 2.0 की लाभुक सूची में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा पंजी में छेड़छाड़ कर 70 योग्य लाभुकों का नाम हटाकर अयोग्य लोगों को सूची में शामिल कर दिया गया।

साहिबगंज: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली पंचायत से सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सभा की पंजी में हेराफेरी कर 70 योग्य आवेदकों का नाम काट दिया गया और उनकी जगह अयोग्यों को योग्य बना दिया गया। मामले में पंचायत सचिव और पंचायत सहायक पर गंभीर आरोप लगे हैं।

 ग्रामीणों के अनुसार, ऑनलाइन सर्वे के बाद पंचायत में कुल 487 लाभुकों की सूची तैयार हुई थी। लेकिन ग्राम सभा के दौरान इस सूची के साथ छेड़-छाड़ की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव परमानंद मंडल और पंचायत सहायक राजेश रजवार ने मिलकर लगभग 70 योग्य आवेदकों का नाम ग्राम सभा पंजी में "अयोग्य" कर दिया। वहीं, कई अयोग्य आवेदकों को "योग्य" बना दिया गया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पंचायत सहायक राजेश रजवार ने अपनी पत्नी का नाम भी योग्य लाभुकों की सूची में डाल दिया।

 ग्रामीणों ने बताया कि हटाए गए 70 लाभुकों में से 20 ऐसे हैं जिन्हें आवास की सबसे ज्यादा जरूरत है। नाम कटने से आक्रोशित ग्रामीण मुखिया मयबिटी बेसरा के साथ पंचायत भवन पहुंचे और पंचायत सचिव परमानंद मंडल को करीब 2 घंटे तक घेरकर हंगामा किया। इस दौरान मुखिया ने सचिव का कॉलर पकड़कर जमकर फटकार लगाई।

मुखिया मयबिटी बेसरा ने कहा कि किसकी अनुमति से लाभुकों का नाम काटा गया? ग्राम सभा पंजी में मेरे हस्ताक्षर या टिप निशान तक नहीं हैं। ग्राम सभा का अध्यक्ष होने के नाते मेरे हस्ताक्षर के बिना किसी का नाम नहीं हटाया जा सकता। इसके बावजूद सूची से छेड़छाड़ की गई है।

यह भी पढ़ें: कोटालपोखर व बरहरवा में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

ग्रामीणों ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन सर्वे के दौरान पंचायत सहायक राजेश रजवार ने प्रत्येक आवेदक से 2-2 हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद सूची में नाम आने पर ग्राम सभा में "योग्य" बनाने के नाम पर 5-5 हजार रुपये की मांग की गई। जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए, उनका नाम अयोग्य कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन लोगों को पंचायत भवन बुलाकर ग्राम सभा पंजी पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए। हंगामे के बाद पंचायत सचिव परमानंद मंडल ने मुखिया के समक्ष लिखित में माफी मांगकर मामला शांत कराया। सचिव ने कहा कि भूलवश कुछ योग्य लाभुकों को अयोग्य कर दिया गया है। यह मानवीय भूल हो सकती है। लेकिन मुखिया को मेरा कॉलर नहीं पकड़ना चाहिए था।

इस पूरे प्रकरण के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषी पंचायत सहायक राजेश रजवार को तुरंत पद से हटाया जाए और हटाए गए 70 योग्य लाभुकों का नाम दोबारा सूची में जोड़ा जाए। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पीएम आवास 2.0 की सूची में हुई यह धांधली किसके इशारे पर की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात