धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के आराध्य: दुष्यंत गौतम

रांची से रवाना हुए 30 समरसता रथ, गुरु रविदास की पावन मिट्टी पहुंचेगी झारखंड के गांव-गांव

धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के आराध्य: दुष्यंत गौतम

भाजपा झारखंड ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर रांची में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी युक्त कलश 30 सांगठनिक जिलों के लिए रवाना किए गए।

  • संत रविदास के पदचिह्नों पर चलकर ही समरसतापूर्ण, शक्तिशाली एवं विकसित भारत का निर्माण संभव : राष्ट्रीय महामंत्री
  • आज देश जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाली देशद्रोही ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है।
  • "वसुधैव कुटुंबकम्" के मूलमंत्र वाले देश में भेदभाव संभव कैसे? देवता भी इस भूमि पर जन्म लेने के लिए लालायित हैं : बाबूलाल मरांडी
  • आज का यह युग पुनर्जागरण का युग है : अर्जुन मुंडा
  • कलश यात्रा को घर-घर और मंदिर-मंदिर तक ले जाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य : कर्मवीर सिंह
  • समरसता संकल्प अभियान के दूसरे चरण में रांची से सुसज्जित 30 रथ 30 सांगठनिक जिलों के लिए रवाना

रांची: झारखंड भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में डिबडीह, रांची स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत सभी 30 सांगठनिक जिलों के लिए गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी युक्त कलश सौंपे गए तथा सुसज्जित रथों को रवाना किया गया।

संत श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र के समक्ष धार्मिक गुरुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष किशुन दास ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। समरसता संकल्प अभियान के दूसरे चरण के इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण भी किशुन दास ने दिया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू संसद सत्र में व्यस्त रहने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने लिखित संदेश भेजकर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ झारखंड के सभी जिलों, मंडलों और शक्ति केंद्रों से होते हुए गांव-गांव तक पहुंचाएं तथा उनके संदेश को जन-जन तक ले जाएं।

यह भी पढ़ें:  Ranchi News: CIL की नई पहल: 4.5 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिलेगा बेहतर लाभ

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज देश को जाति, भाषा और धर्म के नाम पर बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हम सभी लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र के पहले दिन हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि भाजपा उन सभी महापुरुषों का सम्मान करती है, जिन्होंने धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या अन्य किसी भी क्षेत्र में देश की संस्कृति और संस्कारों को समृद्ध बनाने में योगदान दिया है। ऐसे सभी महापुरुष भाजपा और हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्याबाई होल्कर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों की जयंती को भव्य रूप से मनाकर उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान प्रेरणादायी है। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक सामाजिक समानता और जनजागरण का संदेश पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत शिरोमणि रविदास महाराज के आदर्शों पर चलते हुए "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ कार्य कर रहे हैं। देश के 81 करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल दलित समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सभी समाजों की सहभागिता है। संत रविदास के पदचिह्नों पर चलकर ही समरसतापूर्ण, शक्तिशाली एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। नई पीढ़ी को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश तोड़ने वाली ताकतों की यहां कोई जगह नहीं है। संत रविदास की वाणी समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपनी वाणी और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के माध्यम से समाज को एकजुट रखने का कार्य किया। उनका मानना था कि कोई भी व्यक्ति जाति से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा या छोटा होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सिकंदर लोदी द्वारा इस्लाम स्वीकार करने या मृत्यु का सामना करने की धमकी दिए जाने के बावजूद संत रविदास अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं हुए और अपने धर्म एवं विचारों पर अडिग रहे।

श्री गौतम ने कहा कि संविधान में जिस सामाजिक समरसता की भावना को स्थान दिया गया है, उसका संदेश संत रविदास महाराज ने लगभग 650 वर्ष पहले ही दे दिया था।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश को तोड़ने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। "वसुधैव कुटुंबकम्" और "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः" की भावना ही भारत की पहचान है। ऐसे देश में भेदभाव का कोई स्थान नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र देश है, जहां मानवता, समरसता और सामाजिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। देवता भी इस भूमि पर जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं। संत रविदास के मार्ग पर चलकर ही देश तोड़ने वाली ताकतों के षड्यंत्रों को विफल किया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्तमान समय पुनर्जागरण का युग है। ऋषि-मुनियों और संतों ने समय-समय पर भारत की समरसता और एकता का संदेश पूरी दुनिया को दिया है। गुरु रविदास महाराज ने भी गंगा की निर्मल धारा की तरह समाज को समानता और समरसता का संदेश दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में व्याप्त वैचारिक विकृतियों को दूर कर मानवता और समरसता का संदेश दिया। इस कलश वंदन अभियान के माध्यम से उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि श्रावण मास के इस पावन अवसर पर गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी युक्त कलश को घर-घर और मंदिर-मंदिर तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों और सभी जातियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को कलश विसर्जन होगा तथा माघ पूर्णिमा के अवसर पर रांची में एक विशाल समागम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने वाराणसी से गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लाने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, मुख्य ग्रंथी विक्रम सिंह, पद्मश्री महावीर नायक, स्वामी ज्ञान जी महाराज, भगत वाल्मीकि, संजय, दीपक कुमार रवि, दीपक राम सहित कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सरोज सिंह, अमरदीप यादव, मृत्युंजय शर्मा, शोभा यादव, अजय राय, दीनदयाल बर्णवाल, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, विकास प्रीतम, जीतू चरण राम, किशुन दास, राहुल अवस्थी, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, वरुण साहू, रमेश सिंह, राहुल शाहदेव, रजनीश पांडेय, राकेश भास्कर, पुष्पा देवी, रामकुमार पाहन, समरी लाल, सीमा सिंह, डॉ. संजय सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, सुरेश साहू, दुलाल भुइयां, शशिभूषण मेहता, सीमा शर्मा, सुनीता दास, माया सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी
BJP on JPSC-JSSC: हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा: संदीप वर्मा
Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में ELC नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश
Book Review: छऊ की देह, आत्मा और परंपरा का समग्र वितान प्रस्तुत करती है यह पुस्तक
विश्व आदिवासी दिवस विशेष: बदलते झारखंड में आदिवासी समाज, संस्कृति से विकास की नई राह तक
Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश
Golmaal 5 Release: दिसंबर 2026 में प्रभास की 'फौजी' से भिड़ सकती है अजय देवगन की फिल्म
Aryabhatta Ka Zero Review: हिमांश कोहली ने दमदार अभिनय से जीता दिल
Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
Student Protest: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन