Sahibganj News: बारिश आते ही तालाब बन जाता है बरहरवा का बिंदु धाम पथ,8 महीने पहले बनी करोड़ों की नाली भी निकासी में फेल

वार्ड नंबर-2 स्थित बिंदु धाम पथ पर हर बारिश में हो रहा जलजमाव

Sahibganj News: बारिश आते ही तालाब बन जाता है बरहरवा का बिंदु धाम पथ,8 महीने पहले बनी करोड़ों की नाली भी निकासी में फेल
बरहरवा के बिंदु धाम पथ पर बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति। करोड़ों की लागत से बनी नालियां भी पानी निकासी में नाकाम साबित हो रही हैं।

साहिबगंज जिले के बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित बिंदु धाम पथ पर मानसून की पहली बारिश के साथ ही फिर जलजमाव की समस्या सामने आ गई है। करीब आठ महीने पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनी नालियां भी बारिश का पानी निकालने में नाकाम साबित हो रही हैं।

अनूप साह 

साहिबगंज : बरहरवा मानसून की बारिश आते ही बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित बिंदु धाम पथ फिर से पानी में डूब गया है। कुछ दिन पहले और आज खींची गई तस्वीरों में कोई अंतर नहीं दिख रहा। हर जगह गंदा पानी, कीचड़ और फिसलन है। हैरानी की बात यह है कि करीब 8 महीने पहले इसी सड़क के दोनों ओर करोड़ों की लागत से नई नालियों का निर्माण कराया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत में कुछ नहीं बदला।

Jharkhand Govt Ad
नाली बनाने के समय दावा किया गया था कि अब बरसात का पानी सड़क पर नहीं रुकेगा। लेकिन न तो ढलान सही तरीके से बनाई गई और न ही नियमित सफाई हो रही है। नतीजा यह है कि नाली का ही गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है और पूरी सड़क एक बड़े नाले में तब्दील हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी बिंदु धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। यह धार्मिक स्थल दूर-दूर तक श्रद्धा का केंद्र है, लेकिन यहां दर्शन के लिए आने वाले लोग अब गीले कपड़े और फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों से निकलना मुश्किल है, बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा हर समय बना रहता है। घरों में सीलन, मच्छर और बदबू की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। रोजमर्रा के काम से गुजरने वाले राहगीरों को भी कीचड़ भरे पानी से होकर जाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

 लोगों का सवाल सिर्फ इतना है कि नाली निर्माण पर खर्च तो हुआ, लेकिन समस्या का समाधान क्यों नहीं निकला। हर बारिश के बाद यही तस्वीर दोहराई जाती है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि बस चाहते हैं कि एक बार तकनीकी टीम आकर जांच करे कि पानी निकास में दिक्कत कहां है। नाली की सफाई, ढलान और मुख्य नाले से कनेक्शन दुरुस्त कर दिए जाएं। 

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मधुश्रावणी महापर्व शुरू: साहिबगंज में नवविवाहिताओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा 13 दिवसीय व्रत

क्षेत्रवासियों की मांग है कि नालियों की गहराई और ढलान की जांच कराई जाए, अवरुद्ध स्थानों की तुरंत सफाई हो, सड़क के गड्ढे भरकर उसे समतल किया जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था बनाई जाए। धार्मिक स्थल तक जाने वाले मार्ग को प्राथमिकता पर दुरुस्त किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।     
बरहरवा नगर पंचायत प्रशासन से लोगों ने अपील की है कि मानसून के दौरान तत्काल अस्थायी इंतजाम किए जाएं और मानसून के बाद स्थायी समाधान पर काम शुरू हो। जब तक ऐसा नहीं होगा, हर बारिश के बाद बिंदु धाम पथ का यही हाल रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
Student Protest: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन
JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Sahibganj News: टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता अभियान, सीएचसी में बांटे गए फूड पैकेट
Shravani Mela 2026: महिला कांवरियों के लिए देवघर प्रशासन की अनूठी पहल, मातृत्व विश्राम गृह में मिल रही हर जरूरी सुविधा
Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Sahibganj News: बारिश आते ही तालाब बन जाता है बरहरवा का बिंदु धाम पथ,8 महीने पहले बनी करोड़ों की नाली भी निकासी में फेल
Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान
JPSC विवाद: JPSC धांधली मामले में अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी तो जेन-जी ग्रुप पहुंचेगा झारखंड : महेंद्र प्रसाद मंडल
JPSC विवाद: सुदिव्य कुमार बोले- छात्रों से बातचीत के बाद होगा निर्णय, CBI जांच पर सरकार करेगी विचार