Sahibganj News: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल ले जाते समय हुई मुठभेड़

Sahibganj News: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा
मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा के सुपायडीह गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की और एक जवान की इंसास रायफल छीनकर फायरिंग का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

साहिबगंज: रविवार रात करीब 10 बजे जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के सुपायडीह गांव के पास साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि धनबाद सेंट्रल जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान उसने भागने की कोशिश की और जवान की रायफल छीनकर फायरिंग करने लगा, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

एसडीपीओ संभाल रहे थे शिफ्टिंग की कमान

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरहरवा) नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम सुजीत सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल ले जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही पुलिस वाहन सुपायडीह गांव के पास पहुंचा, वाहन का टायर पंक्चर हो गया। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के अनुसार, इसी दौरान सुजीत ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने एक पुलिस जवान की इंसास रायफल छीन ली और फायर करने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें सुजीत को गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सर्च ऑपरेशन के लिए रूट डायवर्ट

Jharkhand Govt Ad
घटना की सूचना मिलते ही एसपी शंभू कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, एसडीपीओ वीसम राजा, सीओ अबिश्वर मुर्मू और टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा कारणों से रात 10 बजे से ही साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया।

7 घंटे इंतजार के बाद शुरू हुई जांच

मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम करीब 7 घंटे तक रांची से आने वाली एफएसएल टीम का इंतजार करती रही। एफएसएल की टीम सुबह करीब 6 बजे पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम ने घटनास्थल से खून, डीएनए, फिंगरप्रिंट और हथियारों के नमूने लिए। बाल, रेशे, पैरों के निशान, चले हुए कारतूस और हथियारों का मिलान भी किया गया। हल्की बूंदा-बांदी के बीच सुजीत का शव 8 घंटे से अधिक समय तक मौके पर पड़ा रहा। रविवार रात ही जामताड़ा सदर अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने भी प्रारंभिक जांच पूरी की थी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: बारिश ने खोली बरहरवा नगर पंचायत की तैयारियों की पोल, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

कौन था सुजीत सिन्हा
सुजीत सिन्हा झारखंड के चर्चित गैंगस्टरों में गिना जाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध के 50 से अधिक मामले राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कुल मामलों की संख्या 60 से ऊपर बताई जा रही है। पहले वह दिवंगत गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के गिरोह से जुड़ा था। बाद में उसने अपना अलग गिरोह बनाकर जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद समेत कई जिलों में रंगदारी और आपराधिक नेटवर्क चलाया। लंबे समय से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सोमवार सुबह एफएसएल जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हाईवे पर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की बात भी कह रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना