Sahibganj News: बारिश ने खोली बरहरवा नगर पंचायत की तैयारियों की पोल, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

बारिश के बाद कई वार्डों में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

Sahibganj News: बारिश ने खोली बरहरवा नगर पंचायत की तैयारियों की पोल, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
बरहरवा में बारिश के बाद जाम नालियों के कारण सड़क पर जमा पानी और गंदगी से परेशान स्थानीय लोग।

बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद जलजमाव और गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। कोटालपोखर के गनी चौक से रेलवे फाटक तक सड़क पर जलभराव और जाम नालियों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साहिबगंज : बरसात शुरू होते ही नगर पंचायत बरहरवा का नालों की सफाई और जल निकासी का दावा पूरी तरह फेल होता दिख रहा है। नगर पंचायत के कई वार्डों और मुहल्लों में जल-जमाव और गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा ह

सबसे खराब स्थिति कोटालपोखर के गनी चौक से रेलवे फाटक तक जाने वाली सड़क की है। लगातार हो रही बारिश के कारण नालियों का पानी निकासी नहीं हो पा रही है। कई जगह नालियां जाम होने से गंदा पानी और कचरा सड़कों पर बह रहा है, इससे सड़कों पर कीचड़ और दुर्गंध फैल गई है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।    

Jharkhand Govt Ad
 स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने समय पर नालियों की सफाई नहीं कराई जिसके कारण बारिश का पानी रुक गया और गंदगी सड़क पर फैल गई। लोगों का आरोप है कि बैठक में लिए गए निर्णय सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा।

नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सभी वार्डों में तुरंत विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। जाम नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो जल-जमाव और गंदगी के कारण बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। बरहरवा के नागरिक अब नगर पंचायत से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि नाली सफाई और जल निकासी व्यवस्था में ठोस और स्थायी सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में