भाजपा किसान मोर्चा नेता जय प्रकाश पांडेय ने सीसीएल प्रबंधन पर साधा निशाना
सांसद, जीएम और सीएमडी को दी गई लिखित सूचना
रांची में भाजपा किसान मोर्चा नेता जय प्रकाश पांडेय ने पतरातु डैम का ट्रांसफार्मर जलने से सीसीएल बरका सयाल एरिया में 2 लाख लोगों के समक्ष उपजे गंभीर जल संकट पर आक्रोश व्यक्त किया।
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि सीसीएल बरका सयाल एरिया के कोयलांचल एरिया में पतरातु डैम का पानी सप्लाई बंद होने से कोलियरी मजदूरों और उनके आश्रितों में हाहाकार मचा हुआ है, इस बरसात के मौसम सीसीएल के पतरातु डैम के ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अब तक पानी सप्लाई नहीं हो सकी है।
जबकि इसकी लिखित सूचना संसद हजारीबाग मनीष जायसवाल जी, जीएम बरका सयाल और सीएमडी रांची को दे दी गई है परंतु दुर्भाग्य है कि अभी तक पतरातु डैम पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है, जिसके कारण केवल एक मोटर से ही गिद्दी लाइन और मिलिट्री लाइन का पानी सप्लाई बदल बदल कर पानी सप्लाई की व्यवस्था किया जा रहा है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


