Jharkhand News: सीसीएल ने श्रावणी मेला-2026 में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ
सीएसआर के तहत दुम्मा, देवघर में शुरू किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत देवघर के दुम्मा में श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर की शुरुआत की है। 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक संचालित होने वाले इस शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों और स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत देवघर के दुम्मा में श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल हर्ष नाथ मिश्र द्वारा किया गया। यह चिकित्सा शिविर स्थानीय ग्रामीणों एवं बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। यह शिविर 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 तक संचालित रहेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात निदेशक (मानव संसाधन), हर्ष नाथ मिश्र ने फीता काटकर चिकित्सा शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया।

सीसीएल की यह पहल समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का परिचायक है, जिसके माध्यम से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.









