रांची न्यूज़
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदीब्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भी सभा को संबोधित करते हुए सुदीब्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों और उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रांची, दिल्ली और कोलकाता समेत सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई कथित आपत्तिजनक कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कथित फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी जारी है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और राज्यवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का संदेश दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर

Ranchi News:  टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर रांची के जैप-1 ग्राउंड, बरियातू में शुक्रवार को टाइगर मोबाइल में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों का फायरिंग अभ्यास कराया गया। छोटे हथियारों से कराए गए इस अभ्यास के दौरान हथियारों के सुरक्षित संचालन, लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने और आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस

Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस रांची के पुराना विधानसभा परिसर में शुक्रवार को साहब हरीन्द्रानन्द की चतुर्थ पुण्यतिथि पुण्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु और शिव शिष्य शामिल हुए। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल सहित अन्य देशों से भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत शिव नाम संकीर्तन और जागरण भजन से हुई। इसके बाद साहब हरीन्द्रानन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: बिना अनुमति रैली-जुलूस पर प्रशासन सख्त, आयोजकों को देनी होगी पूरी जानकारी

Ranchi News: बिना अनुमति रैली-जुलूस पर प्रशासन सख्त, आयोजकों को देनी होगी पूरी जानकारी रांची में धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभाओं के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से पहले रांची सदर या बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। आयोजकों को कार्यक्रम की तारीख, समय, जुलूस का मार्ग और संभावित प्रतिभागियों की संख्या सहित आवश्यक जानकारी प्रशासन को देनी होगी।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

बाबूलाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, क्या छात्र आंदोलन बनेगा सियासी अखाड़ा?

बाबूलाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, क्या छात्र आंदोलन बनेगा सियासी अखाड़ा? झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऋषीकेश सिंह ने छात्रों के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: एक्सआईएसएस-जिडको ने एमएसएमई के लिए शुरू किया तीन दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण

Ranchi News: एक्सआईएसएस-जिडको ने एमएसएमई के लिए शुरू किया तीन दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची ने जिडको के सहयोग और उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में 19 से 21 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

हेमन्त सोरेन की सरकार ने आपातकाल के मंजर की दिला दी याद: संजय सेठ

हेमन्त सोरेन की सरकार ने आपातकाल के मंजर की दिला दी याद: संजय सेठ रांची में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने JPSC, JSSC CGL समेत पिछले छह वर्षों में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

MMDR अधिनियम पर JMM भ्रम न फैलाए, भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : आदित्य साहू

MMDR अधिनियम पर JMM भ्रम न फैलाए, भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : आदित्य साहू भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने MMDR अधिनियम को लेकर झामुमो सहित विपक्षी दलों के विरोध पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खनिज संशोधन अधिनियम का उद्देश्य राज्यों का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, निवेश और विकास को बढ़ावा देना है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम

Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने एसजीएफआई ताइक्वांडो चयन ट्रायल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल गेम्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। कक्षा आठवीं की तन्वी वत्स, कक्षा ग्यारहवीं की सिया शुक्ला और रिद्धिमा सिंह ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
Read More...
समाचार  राज्य  चतरा  झारखण्ड 

Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल

Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल चतरा के सिमरिया निवासी शिवसागर उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में है। पत्नी निक्की देवी का आरोप है कि इलाज के लिए करीब ढाई लाख रुपये जमा करने के बावजूद अस्पताल ने शव लेने के लिए 2.05 लाख रुपये का अतिरिक्त बिल दिया है।
Read More...

Advertisement