Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम
पांचों खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने एसजीएफआई ताइक्वांडो चयन ट्रायल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल गेम्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। कक्षा आठवीं की तन्वी वत्स, कक्षा ग्यारहवीं की सिया शुक्ला और रिद्धिमा सिंह ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने एसजीएफआई ताइक्वांडो चयन ट्रायल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित स्कूल गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई है।
चयन ट्रायल में कक्षा आठवीं की तन्वी वत्स, कक्षा ग्यारहवीं की सिया शुक्ला और रिद्धिमा सिंह ने अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा दसवीं के अंश ठाकुर और श्रेया नंदी ने अपने वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि पांचों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से विद्यालय और रांची का नाम रोशन करेंगे।
Related Posts


Latest News








