Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल
भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल
लावालौंग थाना क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु पहले सुलतानगंज पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था भद्रकाली मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुलतानगंज पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। देवघर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।
इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हो गया। कांवरियों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवरिया दल में शंकर यादव, अखिलेश यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, अनिता देवी, ममता देवी, आदर्श कुमार, रितिक कुमार और संदीप यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








