Chatra News: रामपुर-हेठदोहर से शिवभक्तों का जत्था देवघर रवाना, सुल्तानगंज से जल भर 105 किमी करेंगे कांवर यात्रा
शुक्रवार को सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरेंगे शिवभक्त
by: Suman Kumari
On
लावालौंग प्रखंड की रिमी पंचायत के रामपुर और हेठदोहर गांव से सावन के पावन अवसर पर शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय देवी मंदिर और भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
चतरा: सावन माह के पावन अवसर पर लावालौंग प्रखंड की रिमी पंचायत अंतर्गत रामपुर एवं हेठदोहर गांव से शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय देवी मंदिर एवं भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
शिवभक्तों ने बताया कि वे शुक्रवार को बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना करने की बात कही। जत्थे में गुड्डू यादव, पियारी यादव, बली यादव, राजकुमार यादव (बम) सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया और उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Related Posts


Latest News








